न
मस्ते अंकल आंटी जी ! मै संपत ! आज से मेरी स्कुल की छुटीया ख़त्म हो गई है. और स्कूले खुल भी ग
ई। दिवाली की छुटीया कैसे फटाफट पु
री हो गई पत्ता ही नही चला । मैंने छुटियो में टीचर द्वारा दिया होम वर्क पूरा भी कर लिया । थोडा मम्मी ने थोड़ा भैया ने और बाकी का मैंने होम वर्क पूरा कर दिया।

समीर अंकल सोच रहे होगे ये संपत भी पक्काता है, नही ना अंकल ! समीर अंकल पता है पापा ने मेरे लिए भी रामप्यारी से अच्छी फ़्रोक लाई है .....पर हे ना मम्मी बोल रही थी वो राम प्यारी तो लड़की है इसलिए फ़्रोक पहनती है तू क्यो लड़कियों के कपडे लेकर आया ..... बहुत गुस्सा कर रही थी। अब बेचारी मम्मी को थोडी पत्ता है की समीर अंकल , भाटिया अंकल, अल्पना आंटी , सीमा आंटी , सभी रामप्यारी को नई फ्राक पहनती है ना तभी चाकलेट्स देते है इसलिए तो मैंने भी पापा से जिद्दकर हालीवुड से फ्राक ही खरीदवाई ...........
अरे ताउजी आ गए गुस्से में लगते है मै जल्दी से आपको आज की पहेली का सवाल पुछ कर फुट लेता हु मुझे ताऊ के मेडीन जर्मन लट्ठ से बहुत डर लगता है......
पहेली -10आपको नीचे दिए चित्र में यह पहचान करनी पड़ेगी के यह कोन चिठाकार है जो समुन्द्र के किनारे ठ्हल रहे है ? तो दिमाग को घुमाइए इधर उधर और जल्दी से बताए इनका नाम .........
नोट पहेली- 10 का हल शुक्रवार रात 9
बजे तक दे सकते है। जिसके बारे में पूछा गया है उन्ह का इंटरव्यू अगर वो देगे तो हम प्रकासित भी करेगे। कुछ देर आपके कंमेंट रोके जा सकते है। टेशन लेनेका नही देने का ...क्लू पोस्ट कल सबेरे प्रसारित होगी.