थोडी मस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
थोडी मस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

प्रभु! इन्हें भी थोड़ी सदबुद्धि दो ताकि ये भी कुछ उपर निचे माया ग्रहण कर सके !!

अंकलजी, आंटीजी! सम्पत का प्रणाम कबूल करे ! पता है कल मै भगवानजी के घर गया था ! वहा एक सुंदर सुंदर  आंटी भी आई थी --पत्ता है आंटी भगवान जी से कुछ बाते कर रही थी ओर में उनकी बाते सुन जोर-जोर  से हंस रहा था .... मेरा तो हंस हंसके पेट में दर्द हो रहा है ! आप भी सुने भगवानजी ओर आंटी के वार्तालाप को ..


हैलो प्रभु, कैसे हो ? शादी के तीन महीने बाद आज पहली दफा मन्दिर आई हु! सॉरी, दरअसल इतने दिनों तक अपने उन्ह  पर रोब डालने में व्यस्त थी, पर देखो तुम्हे भूली नही . आज उन्हें घर पर कपड़े धोते छोडकर तुम्हारे दर्शन करने झट से चली आई !


लो, यह पांच रुपए एक आने का प्रसाद ग्रहण करो! मानती हु यह माया उनकी जेब से प्रस्तुत हुई है, पर इसमें मेरा कोई दोष नही ! यह तो हमारी वंशगत परम्परा है. माँ भी इसी तरह पिताजी क़ी जेब से यदाकदा पैसे निका लेती थी ! यह गोरव शाली परम्परा मुझे भी विरासत में  मिली है. यू भी हम नारिया अपने पति क़ी अर्धांगीनी मानी जाती है इस नाते उनकी जेब पर भी हमारा हक बनता है के नही ...?
वैसे इस मामले में मेरे वो बड़े ही शरीफ है . वेतन मिलते ही सारे का सारा मेरे हाथ में धर देते है . हालांकि मै उनका ख्याल रखते हुए थोड़ा -थोड़ा पैसा उन्हें सही समय पर देती रहती हु . ज्यादा इसलिए नही देती कि कही जनाब बिगड़ न जाए . वैसे भी आजकल  जमाना बड़ा खराब चल रहा है !


तुम्हारी कृपा से मुझे ऐसा भोला भाला पति , जी हजूरी करने वाला पति मिला, इसके लिए तुम्हारा शुक्रिया . ऐसे पति नासिबवालियो को ही मिलते है - प्रभु! हां , इन्हें खाना पकाना नही आता, पर मै हु न !  आजकल इन्हें रोटी बनाने क़ी ट्रेनिग दे रही हु ! इसमें निपुण हो जाए तो मुझे थोड़ा आराम मिले! धीरे - धीरे इन्हें नुडल्स , राजभोग , छेना, पाएसम तथा ओर भी बढिया व्यंजन बनाना सिखाउंगी ! आदमी को हर काम आना चाहिए ! क्या पता कब किसकी जरूरत पड़े !


तुमने मुझे तो सब कुछ दे दिया , चलो अब अपने उनके लिए कुछ मांगती हु ! वैसे तुमसे एक शिकायत है ! तुमने उन्हें आयकर विभाग में नोकरी दिला तो दी , पर इससे लाभ किया हुआ ? अभी तक किराये के मकान में है, जबकि वह शुक्ला  जो इनके साथ है  आलिशान बंगले में रहता है ओर उसकी पत्नी शुक्लाइन ! हुंह...! इम्पोर्टेड क्रीमे मुह पर पोत कर खुद को पता नही क्या समझती है ... देशी बंदरिया , विलायती चीखे !!
फिर भी एक बात तो है कि वह हर पार्टी में हर बार नई साडी पहनकर जाती है ! उसके गले में सोने का मोटा हार, कानो में झूलते बाले ! इधर मै हु जो जैसे तैसे बिंदी लिपस्टिक में गुजारा कर रही हु ! हे प्रभु! इन्हें भी थोड़ी सदबुद्धि दो ताकि ये भी कुछ उपर निचे माया ग्रहण कर सके !! अगर तुम्हारी कृपा हो गई तो मै दावे के साथ कहती हु कि अगली बार कार पर मन्दिर जाउंगी ओर तुम्हे ५१ रूपये एक आने क़ी बर्फी खिलाऊँगी !!!


हे प्रभु! मुझ पर एक  कृपा ओर करना ! मेरे इस चाँद पर कभी किसी फिंजा क़ी छाया न पड़ने देना ! वैसे मै इन पर पूरी नजर रखती हु, लेकिन बात फिर वही क़ी जमाना खराब है ! इन्हें सम्भाले रखना , कंही इनके कदम फिसल ना जाए ! इनकी राह आफिस से घर ओर चाह सिर्फ मै रहू !!!!
वैसे भी सामने वाली छम्मो! कलमुही का ध्यान सारे वक्त इधर ही रहता है ! रोजना  बहाने से घर में आ धमकती है -"आपके वो दिखाई नही दे रहे ? आपके वो ठीक तो है ? हमेशा उन्हें ही पूछती रहेगी , उन्ही को ढूढती फिरेगी ! वो मेरे वो  तो मेरे है , मै चाहे उन्हें रसोई में बंद करके रखु या स्टोर में , उसे क्यों बताऊ ? अबकी बार आने दो , चुटिया न खीच दी तो मै भी बीवी नम्बर  वन नही ! अच्छा प्रभु! अब चलती हु मै अपना वायदा याद रखूंगी , तुम अपना काम भूल न जाना !
Read More

बुझो तो जाने-2


बुझो तो जाने
 मै कोन हू ? मुझे पहचान सकते हो?
अच्छा तो ठीक है बताओ मेरा नाम क्या है ?


थोडी मस्ती
गधा
एक लडका गधे के सामने गिर गया।
वहॉ खडी एक लडकी ने चुटकी ली- अपने भाईसाहब के पैर छू रहे हो !
लडके ने कहा-"जी भाभीजी।

नेट एक्स्प्लोरर- 002  साइट ऑफ द  नेट
www.zebrakeys.com
यह साइट पर पियानो सिखा जा सकता है। आप्को बस फ्लैश प्लेयर डाउअनलोन करना होगा।आप चाहे बिगिनर्स हि या एक्सपीरियन्स्ड दोनो तरह के यहॉ लेसन दिये गये है। दिलचस्प यह कि ये लेशन कई भाषाओ मे सिखे जा सकते है।
नेट एक्स्प्लोरर 
www.perfectApology.com
सॉरी कहना एक और बात है और अपनी गलती को दिल से स्वीकारना और। दरअसल माफी मॉगते समय शब्दो का चयन कुछ ऐसा हो कि सामने वाले को अहसास हो जाए कि आपने वाकई माफी माग ली है। केसे होगा यह , जानने मे मदद करेगी यह बेवसाइट।
Read More

बुझो तो जाने -1


चिट्ठाजगत
बुझो तो जाने 



थोडी मस्ती           

जान भी देगे
शिक्षक छात्रो से : बच्चो ! आप सब शपथ लो कि आप सिगरेट, शराब,जुआ,और लडकियो से दूर रहोगे।
और जरुरत पडी तो देश के लिए जान भी दे देगे ।
एक छात्र - " दे देगे सर ! ऐसी जान का हम करेगे भी क्या । 


नेट एक्स्प्लोरर- 001
साइट ऑफ द  नेट
व्यक्त्ति को अपने काम कि जरुरत के मुताबिक बेवसाइटो कि यादे बन रहती है। किन्तु अचानक कोई चीज की दरकार हो तो गुगल कि घण्टो खाक छाननी पडती है। और उसमे सही साईट मिलना एक खोज का विषय माना जाता है। नेट एक्स्प्लोरर” मे मैने यहॉ कुछ वेबसाइट कि जानकारी एवम पत्ते दे रहा हु जो रोजाना महिलाओ बच्चो एवम शिक्षा के लिहाज से अतिउपयोगी है। यह साईटो के पत्ते आपको रोजर्मरा की आवश्यकताओ को पुर्ण करने मे सफल होगी।
 नेट एक्स्प्लोरर“ मे आप देख सकते है गृहणीयो के लिये ब्युटी ,शादी की प्लानिग, टीपस,ज्यूलरी, आइसक्रिम बनाना, लव, डिप्रेशन से मुक्ति,। शॉपिग क्या? कहॉ से ? क्या पहने क्या नही ?, कम बजट मे फैसन कैसे करे ?हेयर स्टायल, क्राफ्ट, डेकोरेशन, से लेकर कुकिग, पेरेटिग तक सभी कुछ है इन्ह पत्तो पर। बच्चो के लिये घर बैढे कुछ भी सिखना हो तो, स्पो‍र्ट्स से जुडे साल्युशन, आनलाइन स्पो‍र्ट्स गेम, स्पो‍र्ट्स कैप, और बहुत कुछ है, बडे बुढो के लिये हिन्दि साहित्य जगत, अग्रेजी और अन्य भाषाओ मे सभी कुछ देख पढ सकते है या घर मे बेठकर ही चारो धाम के दर्शन करके आ सकते है। ऐसा नही है कि यह आपको इस साईटो कि जानकारी नही है हो सकता है आप जानते हो, किन्तु यह उन्ह लोगो के लिये जो कम समय मे अपने लक्ष्य को पा ले। उपरोकत सभी साईटो के पत्ते विभन्न माघ्यमो से प्राप्त किया है विशेषकर नवभारत टाइम्स का, गुगल दुनिया।

इस साइट पर होम, लाइफस्टाइल, क्राफ्ट, डेकोरेशन, से लेकर कुकिग, पेरेटिग तक सभी कुछ है। हेयर स्टाइल,फैशन, और शादी की प्लानिग से जुडे बेहतरीन आर्टिकल्स है यहा। बच्चो के लिये चटपटी और हेल्दी रेसिपीज भी है तो आपके लिऐ हेल्दी रहने के टीप्स भी साथ ही और भी बहुत कुछ ।
 www.apanloan.com
इस वक्त लोन शब्द कुछ करन्ट की तरह लगता है। कर्ज लेने वालो को ही नही बल्कि बैन्क भी फुक-फुक कर कदम रख रहे है। यह साईट विभन्न बैन्को से जुडे लोगो के सारे विवरण उपलब्ध करवाती है। एक्सपर्ट व्यु और लोनस कैलकुटर भी यहॉ।साथ ही और भी बहुत कुछ।
Read More

ठाकुर के हाथ ही नही थे

Read More